दीपावली से पहले कर्मचारीयो और किसानो को लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, जिसका लोग बहुत दिन से इंतजार कर रहे थे वही तोहफा सरकार की तरफ से कर्मचारी के साथ किसान को मिल ही गया ,और इसके अलावा बोनस के लिए भी कहा गया है | जानिए पूरा विस्तार से आगे-
दीपावली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियो और किसानो को मोदी सरकार का सौगात मिल है | जी हा | केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनधारियो को महगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी दिया गया है, कैबिनेट की मीटिंग में इस बात पर सहमति दे दिया गया , और कैबिनेट ने 6 रबी फसल की एमएसपी में बढ़ाने की सहमति दिया गया | जिसमे 2 से 7 फीसदी तक बढ़ाने का एमएसपी पर की गयी है | और साथ में गेहू पर लागत 150 रुपये प्रति क्विन्टल एमएसपी बढाई गयी और सरसों पर 400 रुपये प्रति किवंटल एमसपी की बढ़ोत्तरी की है |
रेल कर्मचारियों के लिए भी मिली खुशखबरी - यही नही रेल कर्मचारी के बोनस की सहमति मिल गयी है | 78 दिनों बोनस दिया जायेगा | और इसमें १२ लाख कर्मचारियों को फायदा मिल रहा है |यदि केन्द्रीय कर्मचारियों की बात करे तो कर्मचारियों को दिया जाने वाला बोनस के फैसले को Ex Facto अप्रूवल दिया गया है | जिससे ग्रुप बी का अराजपत्रित और ग्रुप सी कैटगरी वाले कर्मचारी को ३० दिन की सैलरी के बराबर वेतन मिलेगा |
इस फैसले का बहुत दिन से इन्तजार था - हम कह सकते है की दीपावली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों और किसानो की बहुत बड़ी खुश खबरी है | पिछले कुछ समय से इस बारे में सूचना आ रही थी कि सरकार ये फैसला सुना सकती है | डीए के बात करे तो केन्द्रीय कर्मचारी को इससे पहले 42 फीसदी काडीए के रूप दिया जाता था | अब नये समय में ४६ फीसदी हो गयी है , महगाई के इस दौर में केंद्र कर्मचारियों को राहत जरुर मिलेगा |
वही किसानो की तरफ से भी कुछ महीनों से इसकी इंतजार किया जा रहा था जो आज सरकार ने पूरा कोशिश की है, पिछले दो महीनों से तैयार दिख रही थी |


0 टिप्पणियाँ